IIM Raipur CM Fellowship: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा मौका, IIM रायपुर में मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के साथ MBA शुरू

Spread the love

IIM Raipur CM Fellowship: छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ योजना के तहत Indian Institute of Management Raipur में विशेष MBA (Public Policy & Governance) कार्यक्रम शुरू किया है।

यह दो वर्षीय कार्यक्रम छात्रों को शासन की जटिलताओं, नीति निर्माण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहराई से समझ प्रदान करेगा। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को फील्ड एक्सपोज़र भी मिलेगा, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकें।

राज्य सरकार इस कोर्स की संपूर्ण ट्यूशन फीस देगी और प्रत्येक चयनित छात्र को ₹50,000 प्रतिमाह वजीफा प्रदान करेगी।

योग्यता

छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना आवश्यक।

स्नातक में न्यूनतम 60% अंक (आरक्षित वर्ग 55%)।

2023-2025 का वैध Common Admission Test (CAT) स्कोर।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.