iQOO 15R India Launch: iQOO 15R इंडिया में लॉन्च, 7600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ दमदार एंट्री

Spread the love

iQOO 15R India Launch: स्मार्टफोन निर्माता iQOO भारत में अपनी 15 सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है। iQOO 15 की सफलता के बाद कंपनी अब एक किफायती फ्लैगशिप मॉडल पेश कर रही है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ लगभग 50,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। यह डिवाइस भारतीय बाजार में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाले चुनिंदा फोन्स में शामिल होगा।

कब और कहां देखें लाइव लॉन्च?

iQOO 15R का लॉन्च इवेंट 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। यूजर्स इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव देख सकेंगे। ब्रांड इस इवेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए देशभर में स्ट्रीम करेगा।

पावरफुल परफॉर्मेंस का दावा

iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह चिपसेट 3.32GHz से 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है। भारत में फिलहाल OnePlus 15R और Motorola Signature ही इस प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि iQOO 15R 3.5 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है, जो इसे सेगमेंट में बेहद प्रतिस्पर्धी बनाता है।

संभावित कीमत और मुकाबला

Motorola Signature की लॉन्च कीमत 59,999 रुपये रही है, जबकि OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iQOO 15R को 50 हजार रुपये के आसपास पेश किया जा सकता है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है, जिससे यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सीधी टक्कर देगा।

बड़ी बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

iQOO 15R की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी लंबा बैकअप देने का दावा करती है। तुलना करें तो OnePlus 15R में 7400mAh और Motorola Signature में 5200mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका मुख्य सेंसर 50MP Sony LYT-700V होगा, जिसमें OIS सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K LTPS OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 + IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है।

iQOO 15R अपने पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के दम पर भारतीय फ्लैगशिप मार्केट में मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.