Israel Attack on Iran: इजरायल पर ईरान और सहयोगी संगठनों का बड़ा हमला, मिसाइल अलर्ट जारी

Spread the love

Israel Attack on Iran: ईरान ने इज़राइल पर तीन ओर से भयंकर जवाबी हमला किया है। ईरान ने इस हमले में 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इज़राइल की आर्मी IDF ने पुष्टि की कि मिसाइलों को ट्रैक किया गया और पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया।

येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहरों में सायरन बज रहे हैं और लोगों को सुरक्षित बम शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इज़राइल ने अपनी पूरी क्षमता से ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है।

IRGC ने कहा कि पहली लहर का ड्रोन और मिसाइल हमला पूरा हो चुका है, हालांकि अभी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। उत्तरी इज़राइल में धमाके सुने गए और IDF ने एक और मिसाइल लॉन्च डिटेक्ट किया।

इज़राइल ने पूरे देश में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। होम फ्रंट कमांड ने नागरिकों को मोबाइल फोन पर सावधानी के निर्देश भेजे हैं।

इसी बीच ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेस पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

मध्य-पूर्व में स्थिति और बिगड़ते हुए दिख रही है। यमन से हूती विद्रोही और लेबनान से आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इज़राइल पर हमले शुरू कर दिए हैं। हिज्बुल्लाह और हूतियों के हमलों से युद्ध का दायरा बढ़ रहा है।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने चेतावनी दी कि देश को युद्ध में नहीं घसीटा जाएगा और सभी नागरिकों से समझदारी और देशभक्ति से काम लेने की अपील की।

इससे पहले ईरान पर अमेरिका और इज़राइल ने हमले किए थे। तेहरान के सेंट्रल इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए और आसमान में धुआं उठता देखा गया।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.