बजट सत्र में शामिल होंगे Kawasi Lakhma, विधानसभा अध्यक्ष ने दी सशर्त अनुमति

Spread the love

Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

बजट सत्र में मौजूद रहेंगे कवासी लखमा

पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सदन में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस पर विचार करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सशर्त अनुमति प्रदान कर दी।

कोर्ट ने इस मामले में अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ दिया था। महाधिवक्ता से अभिमत लेने के बाद यह तय किया गया कि कवासी लखमा सत्र में भाग ले सकेंगे, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। उन्हें सदन में मीडिया से बातचीत की अनुमति नहीं होगी और मोबाइल फोन जमा कराना होगा।

बजट सत्र की प्रमुख तिथियां

23 फरवरी: राज्यपाल का अभिभाषण

24 फरवरी: दोपहर 12:30 बजे बजट पेश

26-27 फरवरी: बजट पर विस्तृत चर्चा

सत्र के दौरान राज्य सरकार धर्म स्वतंत्रता विधेयक भी पेश करने की तैयारी में है। यह विधेयक धर्मांतरण के मामलों को लेकर लाया जा रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सदन में एंट्री

कवासी लखमा शराब घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद थे। हाल ही में हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया है। वे केवल पेशी के लिए राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें पासपोर्ट जमा करना और अपना पता व मोबाइल नंबर संबंधित थाने में दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। इस मामले में एसीबी में दर्ज एफआईआर के अनुसार करीब 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में कुछ अधिकारियों और कारोबारियों के कथित गठजोड़ के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। मामले में कई राजनेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.