LPG Price Hike: LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल ₹114.50 बढ़ी, आज से नए दाम लागू

Spread the love

LPG Price Hike: देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹114.50 की बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में नए दाम लागू

नई कीमतों के बाद छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹924 से बढ़कर ₹984 हो गया है। वहीं 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1,941.50 से बढ़कर ₹2,056.50 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत भी बढ़कर करीब ₹357.50 के आसपास पहुंच गई है।

दिल्ली समेत बड़े शहरों में भी बढ़ोतरी

राजधानी दिल्ली में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। यहां पहले सिलेंडर ₹853 में मिलता था, जो अब बढ़कर ₹913 हो गया है। इस बढ़ोतरी का असर देश के कई बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इससे कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत में LPG की कीमतों पर भी पड़ा है।

एक महीने में कई बार बढ़े दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे हैं।

  • 1 फरवरी को 19 किलो सिलेंडर की कीमत में ₹49 की बढ़ोतरी हुई थी।
  • 1 मार्च को इसमें ₹28 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया।
  • अब ₹114.50 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

लगातार बढ़ती गैस कीमतों का असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है। साथ ही होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों की लागत भी बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.