Market Crash on Middle East Tension: मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा

Spread the love

Market Crash on Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। BSE का सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 914.15 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,373.04 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं NSE का निफ्टी 246.40 अंक टूटकर 24,932.25 पर कारोबार करता दिखा और 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में बिकवाली बढ़ी और उसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूबने की आशंका जताई जा रही है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

आज ऑटो सेक्टर के कई दिग्गज शेयर फोकस में हैं, जिनमें शामिल हैं:

Maruti Suzuki India

Hyundai Motor India

Hero MotoCorp

Eicher Motors

Tata Motors

Mahindra & Mahindra

TVS Motor Company

Escorts Kubota

Niva Bupa Health Insurance

टॉप गेनर और लूजर

आज सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई, जो सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।

प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स शामिल रहे।

वहीं, टॉप गेनर्स में शामिल रहे, ONGC, Bharat Electronics, Hindalco.

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लगभग 1% की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

रुपया भी दबाव में

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे कमजोर होकर 91.29 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, मजबूत डॉलर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपये पर दबाव बना रहा।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे गिरकर 91.08 पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार सुबह यह 91.23 पर खुला और बाद में और फिसल गया।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.