Mojtaba Khamenei Injured: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई हाल ही में इजराइली हमले में घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ़ इज़राइल के मुताबिक, मुजतबा को युद्ध के दौरान चोटें आई हैं।
सरकारी ईरानी टीवी ने उन्हें “जानबाज” बताया, जिसका अर्थ है कि वे दुश्मन हमले में घायल हुए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस घटना में वे घायल हुए। इससे पहले 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी।
मुजतबा खामेनेई जंग शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया।
अली खामेनेई की मौत के बाद, इजराइल और अमेरिका ने बिना अनुमति ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन पर हमले की धमकी दी थी। इजराइल ने स्पष्ट किया कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा, उसे ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा।
अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे। उन्होंने 1979 की इस्लामिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रहे। ईरान के इस्लामिक कानून के अनुसार सुप्रीम लीडर बनने के लिए धार्मिक पदवी “अयातुल्ला” होना अनिवार्य है।
