
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसी कड़ी में, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से गौरव मांधानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-प्रभारी (मन की बात) नियुक्त किया गया है।

इस नई जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए गौरव मांधानी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों के विचारों और उनकी समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी”। इस नियुक्ति से व्यापारिक जगत और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।