Pakistan Airstrikes on Afghanistan: अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, TTP के ठिकानों पर हमला, 28 लोगों की मौत

Spread the love

Pakistan Airstrikes on Afghanistan: पाकिस्तान ने 21–22 फरवरी की दरमियानी रात अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हवाई हमले किए। इस्लामाबाद का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के जवाब में की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इन हमलों में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, डूरंड लाइन के पास स्थित कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP) से जुड़े ठिकानों को टारगेट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल सात आतंकी कैंपों पर सटीक हमले किए गए।

सूत्रों ने बताया कि पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। मरघा इलाके में लगातार धमाके हुए, जिससे यह एक योजनाबद्ध सैन्य ऑपरेशन माना जा रहा है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में मदरसे पर मिसाइल हमले और नागरिक हताहतों की आशंका भी जताई गई है।

बताया जा रहा है कि यह अभियान पक्तिका के अलावा खोस्त, पक्तिया और नंगरहार प्रांतों तक फैला हुआ था। ऑपरेशन में पाकिस्तान एयर फोर्स के F-16 और JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया।

इस्लामाबाद ने दावा किया है कि हाल में पाकिस्तान के भीतर हुए आत्मघाती हमलों के पीछे अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी नेतृत्व का हाथ है। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक इंटेलिजेंस आधारित अभियान के दौरान आत्मघाती विस्फोट में दो पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी कार्रवाई में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.