Poco X8 Pro Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता Poco जल्द ही अपनी नई Poco X8 Pro Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह सीरीज 17 मार्च को ग्लोबल मार्केट में पेश की जाएगी।
इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max- लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इन डिवाइसों के कई फीचर्स और संभावित कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।
शाम 5:30 बजे होगा लॉन्च इवेंट
कंपनी इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करेगी। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम 17 मार्च को शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन में खास तौर पर परफॉर्मेंस और बैटरी पर ध्यान दिया गया है।
दमदार चिपसेट के साथ आएंगे फोन
रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं Poco X8 Pro Max में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की संभावना है।
गीकबेंच पर सामने आई जानकारी के अनुसार Poco X8 Pro Max में 12GB तक रैम मिल सकती है और यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
संभावित कीमत और कलर ऑप्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Pro Max के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 57 हजार रुपये हो सकती है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 62 हजार रुपये तक जा सकती है।
Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 43 हजार रुपये होने की संभावना है। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंगों में लॉन्च किए जा सकते हैं।
मिल सकती है बड़ी बैटरी
फीचर्स की बात करें तो Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप और 6500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
वहीं Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले और करीब 8500mAh की बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
