Raipur Dial 112 Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Viral Video में एक युवक पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ खतरनाक तरीके से बाइक चलाते और स्टंट करते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर की सड़क का है, जहां एक बाइक सवार पुलिस की गाड़ी के बिल्कुल करीब आकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क से एक ट्रक भी गुजरती दिखाई देती है, जिससे हादसे का खतरा साफ तौर पर देखा जा सकता है।
लोगों ने उठाए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की मौजूदगी में ही इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे अभियान का क्या मतलब रह जाता है।
सड़क पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कार्रवाई की मांग
Viral Video सामने आने के बाद अब लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
इसके बावजूद पुलिस वाहन के साथ इस तरह के स्टंट का वीडियो सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर नियमों का पालन सख्ती से करवाना है तो ऐसी घटनाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।