Raipur Ganja Smuggling Case: रायपुर में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क, ट्रॉली बैग में छिपा था 24 किलो गांजा

Spread the love

Raipur Ganja Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Narcotics Control Bureau और Railway Protection Force की संयुक्त टीम ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है।

बैग की तलाशी में निकला 24 किलो गांजा

खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने Vande Bharat Express के रायपुर पहुंचते ही दोनों युवतियों को रोका। जब उनके ट्रॉली बैग की जांच की गई, तो उसमें 24 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

विशाखापट्टनम से रायपुर तक तस्करी

जांच में सामने आया कि यह गांजा विशाखापट्टनम से लाया जा रहा था। आरोपी युवतियां इसे राजधानी रायपुर में सप्लाई करने की फिराक में थीं।

बिलासपुर की रहने वाली हैं दोनों आरोपी

दोनों युवतियों ने पूछताछ में अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया है। वे बिलासपुर के तिफरा इलाके की निवासी हैं।

आगे की जांच जारी

फिलहाल एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क के पीछे काम कर रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह एक बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.