Raipur Holi Advisory: जबरन रंग लगाने पर दर्ज होगी FIR, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

Raipur Holi Advisory: होली पर्व के मद्देनजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ी एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी व्यक्ति की इच्छा के खिलाफ जबरन रंग या पानी डालना एक दंडनीय अपराध होगा। यदि ऐसा कोई करता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इस एडवाइजरी में पुलिस ने चेतावनी दी है कि होली के दौरान उत्पात मचाने, पानी फेंकने या किसी को जबरन रंग लगाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस त्योहार की आड़ में किसी भी तरह का कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुखौटे की बिक्री पर भी रोक
पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे या मास्क की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। इसका कारण है कि कई बार असामाजिक तत्व पहचान छिपाने के लिए इन्हें पहनते हैं, जिससे कार्रवाई में समस्या उत्पन्न होती है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का अलर्ट
रायपुर पुलिस ने इस बार खास सुरक्षा व्यवस्था की है। होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग करेगी और ड्रोन कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख इलाकों की निगरानी की जाएगी।

3000 पुलिसकर्मी तैनात
होली के दिन शांति बनाए रखने के लिए रायपुर में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये जवान सोमवार शाम से बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी निभाएंगे। इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल राइडिंग पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.


Scroll to Top