Raipur Holi Liquor Sale: होली पर रायपुर में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिक्री, विदेशी शराब की मांग में तेज बढ़ोतरी

Spread the love

Raipur Holi Liquor Sale: होली के त्योहार के दौरान राजधानी रायपुर में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास चार दिनों में जिले में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपये अधिक है।

दरअसल, होली के दिन 4 मार्च को शराब दुकानें बंद रहीं। इसलिए विभाग ने होली से तीन दिन पहले और एक दिन बाद की बिक्री को जोड़कर यह आंकड़ा तैयार किया है। होली के बाद भी त्योहार का असर बाजार में देखने को मिला। 5 मार्च को ही लोगों ने 8 करोड़ 31 लाख रुपये की शराब खरीदी।

सबसे ज्यादा बिक्री होली के ठीक एक दिन पहले हुई। 3 मार्च को 21 करोड़ 73 लाख रुपये की शराब बिकी। वहीं 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपये और 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि इस साल लोगों ने होली से पहले ही शराब का अच्छा-खासा स्टॉक कर लिया था। होली से तीन दिन पहले शराब की बिक्री में करीब 30.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि होली के बाद बिक्री में थोड़ी कमी आई, लेकिन यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत तक ही रहा।

आबकारी विभाग के अनुसार शराब की पसंद में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। देशी शराब की मांग में कमी आई है, जबकि विदेशी शराब की मांग लगातार बढ़ रही है। चार दिनों के आंकड़ों में केवल एक दिन ही देशी शराब की बिक्री में लगभग 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं विदेशी स्प्रिट की बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। इसकी बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि रायपुर में शराब उपभोक्ताओं का रुझान धीरे-धीरे विदेशी शराब की ओर बढ़ रहा है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.