Raipur Police Holi Guidelines: रायपुर पुलिस ने होली पर बढ़ाई सुरक्षा, 50 चेकिंग पॉइंट्स पर कड़ी नजर

Spread the love

Raipur Police Holi Guidelines: पूरे देश में होली के रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी लोग होली के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। इस साल 2 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को होली खेली जाएगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली नहीं खेली जाएगी।

शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। होली के अवसर पर पूरे शहर में 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही ड्रोन निगरानी के माध्यम से भी पुलिस पूरी नजर रखेगी।

हुड़दंग या दंगा फैलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस ने क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है, जो किसी भी असामाजिक गतिविधि के तुरंत बाद कार्रवाई करेगी।

राजधानी के 50 प्रमुख चौंक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। सभी DCP और ACP पेट्रोलिंग करेंगे और जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा चौक जैसे हृदय स्थल पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.