Raipur Rally Ban News: रायपुर प्रशासन सख्त, शहर की व्यस्त सड़कों पर रैली-जुलूस पर रोक

Spread the love

Raipur Rally Ban News: आमजन की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर रैली, जुलूस, शोभायात्रा और धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध रोजाना सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगा और अगले दो महीनों तक लागू रहेगा।

कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि व्यस्ततम मार्गों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के कारण यातायात बाधित होता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए इन मार्गों को निर्धारित अवधि के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

प्रतिबंधित मार्गों की सूची:

जी.ई. रोड (शारदा चौक से शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक मार्ग)

मालवीय रोड (जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक)

सदर बाजार रोड (कोतवाली चौक से सत्तीबाजार चौक)

एम.जी. रोड (गुरूनानक चौक से शारदा चौक)

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.