Raipur Road Accident: रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, सर्जरी के बाद लौट रहे दंपती समेत 3 की मौत

Spread the love

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धान से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया, जिससे कार सवार दंपती और ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66) और उनकी पत्नी पद्मा शर्मा, निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई है। कैब ड्राइवर प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर मौत

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर दोनों की मौत हो गई।

सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक राजकुमार शर्मा 10 फरवरी से रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। डिस्चार्ज के बाद वे अपनी पत्नी के साथ तिल्दा स्थित घर लौट रहे थे। बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी।

पुरानी विधानसभा के पास नरदहा क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपीएस स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर के कारण कार की रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान पलौद के धान केंद्र से दोंदेकला जा रहा धान से लदा ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था। झटके से ट्रक का लॉकिंग हुक टूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।

ट्रक और उसमें भरी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गईं।

पुलिस कार्रवाई

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.