Raipur Triple Murder: होली पर खून-खराबा, 5 घंटे में 3 हत्याओं से दहला रायपुर

Spread the love

Raipur Triple Murder: होली के जश्न के बीच Raipur जिले से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। महज पांच घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन हत्याओं की घटनाएं हुईं, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई। आरंग और खरोरा के बाद अब विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में भी हत्या की वारदात सामने आई है।

बरबंदा में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

मामला बरबंदा गांव का है, जहां दिनेश विश्वकर्मा की हत्या उसके दो सगे भाइयों कमलेश और अखिलेश ने मिलकर कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। होली के दिन नशे की हालत में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने दिनेश पर हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरंग में युवक की चाकू मारकर हत्या

इससे पहले Arang में होली के हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक साहू पारा का निवासी था। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर 20 से अधिक घाव के निशान मिले हैं।

घटना के बाद लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

खरोरा में भी युवक की हत्या

वहीं Kharora के माठगांव में भी होली के दिन 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस जांच जारी

लगातार हुई तीन हत्याओं से रायपुर जिले में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। होली जैसे त्योहार पर हुई इन वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.


Scroll to Top