Rajasthan Education Madan Dilawar Statement: राजस्थान मंत्री का अजब-गजब दावा: ‘गाय का दूध पीने से बच्चा बुद्धिमान, भैंस का दूध पीने से बुद्धि भ्रष्ट’

Spread the love

Rajasthan Education Madan Dilawar Statement: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंत्री ने दावा किया कि गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान होता है, जबकि भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट हो जाता है।

यह बयान उन्होंने अपनी विधानसभा रामगंजमंडी के खेड़ली गांव से गोवर्धन गांव के लिए ‘ग्वाला योजना’ शुरू करने के मौके पर दिया। उस दौरान श्रीराम स्नेही संप्रदाय शाहपुरा पीठ के स्वामी रामदयाल महाराज भी उपस्थित थे।

5-7 गाय चुनने का तर्क

मंत्री ने अपने दावे को सही ठहराने के लिए कहा कि 3-4 दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली 5-7 गाय और भैंसों को चुनकर उनके बच्चों को एक साथ छोड़ दिया जाए। उनका कहना था कि भैंस का बच्चा मुश्किल से अपनी मां के पास जाएगा, जबकि गाय का बच्चा तुरंत अपनी मां के पास जाएगा।

गाय के फायदे बताए

मदन दिलावर ने कहा कि इससे पता चलता है कि गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान और चंचल होता है, जबकि भैंस का दूध पीने वाला सुस्त स्वभाव का और बुद्धि से भ्रष्ट हो सकता है। मंत्री ने आगे कहा कि ऊंची पीठ वाली देसी गाय का दूध पीने वाला व्यक्ति और अधिक बुद्धिमान बनता है।

ग्राम ग्वाला योजना

मंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र के 14 गांवों में गाय चराने की प्राचीन परंपरा को फिर से जीवित करने के लिए ‘ग्राम ग्वाला’ नियुक्त किए जाएंगे। 70 से ज्यादा गायों वाले गांवों में दो ग्वाले होंगे और हर ग्राम ग्वाले को 10,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। यह व्यवस्था गांव के दानदाताओं के सहयोग से संचालित होगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.