Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, कई राज्यों से नए चेहरों पर दांव

Spread the love

Rajya Sabha Election 2026 BJP Candidates: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छह राज्यों की कुल नौ सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को मौका दिया गया है, जिनमें बिहार से नितिन नबीन और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम खास तौर पर चर्चा में है।

बिहार से नितिन नबीन को टिकट

Bharatiya Janata Party ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उनके साथ शिवेश कुमार को भी बिहार से टिकट दिया गया है। नितिन नबीन लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका

छत्तीसगढ़ से पार्टी ने Laxmi Verma को उम्मीदवार घोषित किया है। लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और सौम्य छवि के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य राज्यों के उम्मीदवार

जारी सूची के अनुसार असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

चुनाव कार्यक्रम

आपको बता दें कि Election Commission of India ने पिछले महीने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी। बिहार की पांच सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल एक दिन ही शेष है। मतदान और मतगणना 16 मार्च को एक ही दिन संपन्न होगी।

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें बाकी राज्यों की सूची पर टिकी हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.


Scroll to Top