1
1
1
2
3
Rashmika-Vijay Wedding: फिल्म जगत के चर्चित कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।

इस खास मौके पर दोनों ने दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार विवाह किया। पहले पारंपरिक तेलुगु रीति से और फिर कोडावा रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी की गईं। शादी समारोह को निजी रखा गया था।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर विजय को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए लंबा भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया।

वहीं विजय ने भी अपने पोस्ट में रश्मिका को ‘घर जैसा सुकून’ बताया और लिखा कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।

दोनों की केमिस्ट्री और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी को ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं।
