Samsung Galaxy S26 Launch: बड़े अपग्रेड्स के साथ आया Galaxy S26 सीरीज, AI फीचर्स पर टिकी सबकी नजर

Spread the love

Samsung Galaxy S26 Launch: दुनियाभर के टेक फैंस की नजरें आज Samsung के मेगा लॉन्च इवेंट Samsung Galaxy Unpacked पर टिकी हैं। इस मंच से कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीज पेश करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हैं।

कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इस बार नए Galaxy AI फीचर्स स्मार्टफोन्स को और ज्यादा स्मार्ट बनाएंगे। डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर इसे मुफ्त में देख सकते हैं।

Galaxy S26 में रिफाइंड डिजाइन और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। S26+ में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि S26 Ultra में हाई-एंड कैमरा सेंसर और एडवांस्ड जूम टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।

इवेंट के बाद भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो सकती है। शुरुआती ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जैसे फायदे मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि यह सीरीज मार्च के मध्य तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.