T20 World Cup Semi Final Race: भारत की हार के बाद सुपर-8 में उलटफेर, जानिए कौन सी टीम का क्या है हाल

Spread the love

T20 World Cup Semi Final Race: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 राउंड के शुरुआती मुकाबलों ने सेमीफाइनल की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने मुश्किल में डाल दिया है।

इंग्लैंड ने श्रीलंका पर 51 रन की जीत दर्ज कर अंक तालिका में बढ़त बनाई है। वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने से दोनों को 1-1 अंक मिला।

टीमों का मौजूदा समीकरण

इंग्लैंड: ग्रुप-2 में शीर्ष पर, अगला मुकाबला पाकिस्तान से—जीत से सेमीफाइनल लगभग तय।

पाकिस्तान: दो अहम मैच बाकी, दोनों जीतने पर जगह पक्की।

न्यूजीलैंड: श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच निर्णायक।

श्रीलंका: गणित अभी जिंदा, लेकिन बड़ी जीत जरूरी।

भारत: ग्रुप-1 में चौथे स्थान पर। अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले ‘करो या मरो’ जैसे।

भारत को न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रन रेट को बेहतर करना होगा। अन्य टीमों के परिणाम भी भारत की किस्मत तय करेंगे।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.