Trump Trade Policy Explained: कभी 26%, कभी 50% और अब 15%, भारत-अमेरिका व्यापार में बड़ा बदलाव

Spread the love

Trump Trade Policy Explained: भारत और अमेरिका के बीच पिछले एक साल में व्यापारिक टैरिफ को लेकर लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कभी भारतीय उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगाया तो कभी उसे घटाकर राहत भी दी। अब एक बार फिर 15% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है।

कैसे बढ़ा और घटा टैरिफ?

  • 2 अप्रैल 2025: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर कुल 26% टैरिफ लगाया। इसमें 10% सामान्य शुल्क और 16% अतिरिक्त रेसिप्रोकल टैरिफ शामिल था।
  • 9 अप्रैल 2025: अतिरिक्त 16% टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया, जिससे कुल टैरिफ 10% रह गया।
  • 31 जुलाई 2025: भारत में बने सामान पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला, जो 7 अगस्त से लागू होना था।
  • 6 अगस्त 2025: रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया। कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया, जो 27 अगस्त से लागू हुआ।
  • 2 फरवरी 2026: दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौता हुआ और टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया।
  • 20 फरवरी 2026: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद 10% ग्लोबल टैरिफ लागू।
  • 21 फरवरी 2026: इसे बढ़ाकर 15% करने का ऐलान, जो 150 दिन की कानूनी सीमा के तहत लागू रहेगा।

भारत को क्या फायदा?

टैरिफ में राहत से भारत के रत्न-आभूषण, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और आईटी सेक्टर को फायदा होने की संभावना है। अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद सस्ते होने से मांग बढ़ सकती है और निर्यात क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.