रायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में कैसे हुआ ब्लास्ट? फैक्ट्री में हादसा-दहल उठा इलाका, 3 की चली गई जान

Spread the love

Raipur Factory Blast: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक सिलेंडर फटने की वजह से ब्लास्ट हो गया। इसी गूंज करीब आधे किलोमीटर तक सुनी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन द्वारा अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में अभी तक 3 लोगों की जान चली गई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला के बेन्द्री स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ चीख पुकार सुनाई देने लगी। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। घटना के बाद तुरंत घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। एक मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की जान चली गई है।

लाल सिंह और अरुण पांडे नामक मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये दोनों मध्य प्रदेश के डिंडौरी के रहने वाले हैं। जबकि मृतक अरुण पांडे के जांजगीर चांपा के रहने वाले हैं। सिलेंडर फटने से इतनी तेज ब्लास्ट हुआ कि धमाके की गूंज आधे किलोमीटर तक सुनाई दी. बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर फैक्ट्री में काम करते थे। फैक्ट्री में पिग आयरन बनाने का काम होता है, जिससे गाड़ियों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं।

हादसे का मंजर था भयावह
घटना की जानकारी मिलते ही DCP, ADCP नार्थ समेत ACP मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद फायर बिग्रेड और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और हादसे का मंजर बहुत ही ज्यादा भयावह था।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.