Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बिलासपुर, कोरबा, बालोद और लोरमी में हुए इन हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।
बिलासपुर में मासूम की जान गई
बिलासपुर में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूल जा रहे 12 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा में ट्रेलर का कहर
कोरबा में कोयले से भरी ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बालोद में चेन एक्सीडेंट
बालोद जिले में NH-30 पर तीन गाड़ियों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
लोरमी में एक और हादसा
लोरमी में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
प्रशासन पर उठे सवाल
लगातार हो रहे हादसों से यह साफ है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं।