CG Weather Today : गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है। फिलहाल मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। आज यानी 7 जुलाई को झारखण्ड और ओडिशा के पास बने अवदाब के कारण मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 30.8 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इन इलाकों में जमकर बसरे बादल

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 15 सेंटीमीटर वर्षा के बाद दूसरे दिन रायपुर में 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. वहीं बलौदा बाजार में 20 सेंटीमीटर, राजिम में 18, लवन में 17, गिधौरी टुंड्रा, भाटापारा में 16-16, बलौदा, गोबरा नवापारा, बिलाईगढ़ में 15-15, राजनांदगांव, भटगांव, अकलतरा, पौड़ी उपरोड़ा, तिल्दा, चंद्रपुर, खरोरा में 14-14, पिथौरा, रायगढ़, सिमगा में 13-13, तमनार, सोनाखान, मगरलोड, मस्तूरी, भैसमा, बोदरी, पथरिया में 12 12, डभरा, मरीं बंगला देवरी, मंदिरहसौद, सीपत, बिल्हा, तखतपुर, पाली, बम्हनीडीह, कोरबा, बोराई, पलारी, सकरी, सारंगढ़, सुहेला, अड़भार, पामगढ़ में 11-11, बरमकेला, सरसीवा, धारासींव, शिवरीनारायण, सरायपाली, कसडोल, नवागढ़, लोरमी में 10-10, थानखमरिया, पुसौर, सरिया, दर्री, बसना, जांजगीर, डोंगरगढ़, मालखरौदा, पिपरिया, भोथिया, मैनपुर, खैरागढ़ में9-9, कुरूद, धमतरी, कुकरेल, साजा, बिलासपुर, आरंग, बेलारगांव, डौंडीलोहारा, रायपुर शहर, चांपा, मुंगेली, सक्ती, दाढ़ी में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और छोटी नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बादल के गरजने-चकमने के साथ ही वर्ष और तेज हवा चल सकती है।अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आपसास दर्ज हो सकता है।   

बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है तथा कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.