CG High Court: TET पास होने पर भी मनपसंद नौकरी नहीं, चपरासी पद स्वीकारने के निर्देश..

Spread the love

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता होने मात्र से वह अनुकंपा नियुक्ति के तहत अपनी पसंद के या किसी उच्च पद (जैसे वर्ग-3) पर दावा नहीं कर सकता।

  1. बी.एड. और टेट(TET) पास हूं, चपरासी का काम क्यों करूं?
  2. कोर्ट का फैसला: पद खाली होने का सबूत नहीं, याचिका में दम नहीं

अनुकंपा नियुक्ति का मकसद किसी परिवार को उसके कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद तुरंत आर्थिक सहारा देना होता है। यह योग्यता के आधार पर मिलने वाली सामान्य सरकारी नौकरी नहीं होती।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बिभू दत्त गुरु की एकल पीठ ने सक्ती जिले की रहने वाली मीनाक्षी चंद्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें चपरासी (वर्ग-4) के पद पर नौकरी देकर सही फैसला लिया है।

दरअसल, मीनाक्षी चंद्रा के पति हीरा राम चंद्रा सक्ती जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल लहंगा में प्रधान पाठक थे। 29 नवंबर 2025 को नौकरी के दौरान ही उनका अचानक निधन हो गया। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मीनाक्षी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 18 मार्च 2026 को याचिकाकर्ता के पक्ष में अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया, लेकिन उन्हें चपरासी (वर्ग-4) का पद आवंटित किया गया।

बी.एड. और टेट(TET) पास हूं, चपरासी का काम क्यों करूं?

मीनाक्षी चंद्रा ने अपने अधिवक्ता विनोद कुमार देवांगन के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की। याचिका में दलील दी गई कि वह उच्च शिक्षित हैं। उनके पास बी.एड. की डिग्री है और उन्होंने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास कर रखी है।

तर्क था कि उनकी इस उच्च योग्यता को देखते हुए उन्हें चपरासी के बजाय शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में विभाग को अभ्यावेदन भी दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

योग्यता है, लेकिन शिक्षक के पद खाली नहीं हैं

राज्य सरकार की ओर से उपस्थित उप-शासकीय अधिवक्ता अनुजा शर्मा ने याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने सरकार की 15 अप्रैल 2024 की अनुकंपा नियुक्ति नीति का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया कि सरकारी नीति के अनुसार, वर्ग-3 के कुल पदों में से केवल 25% पद ही अनुकंपा नियुक्ति के लिए आरक्षित रखे जाते हैं।विभाग ने महिला की योग्यता का सम्मान किया, लेकिन संबंधित संभाग में वर्ग-3 (शिक्षक) के तहत अनुकंपा कोटे का कोई भी पद खाली नहीं था। परिवार को तत्काल राहत देने के लिए उपलब्ध रिक्ति के आधार पर ही नियमानुसार उन्हें चपरासी का पद ऑफर किया गया, जो कि नीति के तहत पूरी तरह सही है।

कोर्ट का फैसला: पद खाली होने का सबूत नहीं, याचिका में दम नहीं

जस्टिस बिभू दत्त गुरु ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार के तर्कों को सही पाया और याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में मुख्य बातें कहीं।

अधिकारियों का फैसला सही

डीईओ के 18 मार्च 2026 के आदेश में स्पष्ट लिखा था कि शिक्षक पद के कोटे में वैकेंसी नहीं है। याचिकाकर्ता कोर्ट के सामने ऐसा कोई भी दस्तावेज या सबूत पेश करने में नाकाम रहीं जो यह साबित करे कि विभाग में पद खाली थे या अधिकारियों ने नीति के खिलाफ जाकर काम किया है। इस फैसले के साथ ही हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यदि विभाग में कोटे के तहत पद रिक्त नहीं हैं, तो उच्च शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद उम्मीदवार को उपलब्ध कराया गया चपरासी ही स्वीकार करना होगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.