CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

रायपुर। CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने बिलासपुर और जांजगीर चांपा के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़के डूब गई है। कालोनियों के घरो में जलभराव हो गया है। वही मौसम विभाग ने फिर बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर (Raipur Weather) में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है। इस दौरान IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

बलौदाबाजार में अब तक 493.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून के दौरान 1 जून से 22 जुलाई 2026 तक 493.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 700.5 मिमी, बलौदाबाजार में 626 मिमी, लवन 508.9मिमी, भाटापारा में 476.6 मिमी, पलारी में 455.5 मिमी,कसडोल 449.6 मिमी, सुहेला 417 मिमी, सिमगा में 404.8 मिमी एवं सोनाखान 399.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4438.6 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 493.2 मिमी है।

कवर्धा में एक जून से आज तक 271.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

कवर्धा जिले में एक जून से आज तक 271.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 297.2 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 219.0 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 250.7 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 199.2 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 232.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 186.0 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 412.3 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 374.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

22 जुलाई की स्थिति में पिछले 24 घंटे में जिले में 30.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 55.7 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 39.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 23.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 16.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 35.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 22.5 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 29.7 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 23.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.