Raipur Deepak Baij Dharna: खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर डटे दीपक बैज…

Spread the love

रायपुर। Raipur Deepak Baij Dharna: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के राजीव भवन घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से पत्थर, लाठियां और पानी की बोतलें फेंके जाने का आरोप है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। इसी कार्रवाई के विरोध सियासी संग्राम शुरू हुआ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समर्थकों के साथ खम्हारडीह थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस की मांग है कि प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए। इसी बात को लेकर करीब 8 घंटे से ज्यादा समय से कांग्रेसी धरने पर बैठ गए कांग्रेसियों ने खम्हारडीह थाने के बाहर ही खाना खाया। वही दीपक बैज ने खास बातचीत में बताया कि जबतक पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज नही करती है तबतक धरना जारी रहेगा और साथ ही आगे आंदोलन का स्वरूप और उग्र होने की चेतावनी दी है।

दीपक बैज ने सोशल मीडिया X पर वीडियो शेयर कर लिखा कि- प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक यहाँ से नहीं जाऊँगा..

दीपक बैज ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि भाजपा नेताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके, अभद्र व्यवहार किया और हिंसा का माहौल बनाया। इसके बावजूद कार्रवाई पीड़ितों पर की जा रही है।जब तक दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक मैं यहाँ से नहीं जाऊँगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.