Rahul Gandhi Protest: भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें एयरपोर्ट की तरफ लेकर जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता ले लिया है। उन्होंने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की।

रायपुर: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल थे। भूपेश बघेल ने बताया कि दिल्ली पुलिस उन्हें बस में बैठाकर अपने साथ ले गई। इस दौरान भूपेश बघेल और अन्य समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। इसी बीच भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस मेरा एक जूता ले गई है।
नीट पेपर लीक का मुद्दा
नीट पेपर लीक मुद्दे पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दिया। इस धरने में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेता मौजूद थे। पुलिस ने सभी को पीएम आवास के बाहर से डिटेन कर लिया है। इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल थे।
भूपेश बघेल ने कहा- जूता ने गई दिल्ली पुलिस
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बस में बैठे हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है।
सरकार हर मोर्चे पर फेल
भूपेश बघेल ने कहा कि देश के सभी मामलों में सरकार विफल रही है। इसी कारण जनता में आक्रोश इतना बढ़ गया है। कल जो हुआ वो अभूतपूर्व था। छात्र एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनसे मिली ही नहीं और अब जो स्थिति बनी है, उसके लिए तो गृहमंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। आप कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं।
इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया था।
- भूपेश बघेल ने कहा- पुलिस हमें बस में लेकर जा रही है
- बघेल ने कहा- मेरा एक जूता ले गई दिल्ली पुलिस
- नीट पेपर लीक मामले में दे रहे थे धरना
- पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे थे राहुल गांधी