Surguja Malaria News: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर! 34 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Spread the love

अंबिकापुर: Surguja Malaria News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सरगुजा के दूरस्थ इलाके में एक साथ बड़ी संख्या में मलेरिया के मरीज मिले हैं। इतनी संख्या में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

Malaria Cases in Surguja मिली जानकारी के अनुसार, मामला उदयपुर के मतरिंगा इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां एक साथ करीब 34 लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए। जैसे ही इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ​को लगी। विभाग ने इलाके में हेल्थ कैंप लगाया और लोगों की जांच शुरू की। टीम ने घर-घर जाकर सैंपल लिए, ताकि मलेरिया के दूसरे संभावित मरीजों की भी पहचान की जा सके।

गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजा

जांच के दौरान जिन मरीजों की हालत गंभीर मिली, उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

पानी जमा होने वाली जगहों को कराया गया साफ

मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के पनपने की वजहों पर भी काम शुरू कर दिया है। इलाके में जहां-जहां पानी जमा था, वहां जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को मच्छरदानी भी बांटी गई, ताकि मच्छरों से बचाव किया जा सके।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.