IND vs SL: भारतीय टीम को बड़ा झटका, साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले एक और झटका लग गया है। पैर की चोट से परेशान बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका सीरीज से पहले झटका लगा है, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत के बावजूद उन्होंने रिकवरी में प्रगति की है, लेकिन अभी भी दर्द के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत है।

साई सुदर्शन ने अपनी रिकवरी में अच्छी प्रगति की है और बल्लेबाजी तथा क्षेत्ररक्षण का अभ्यास शुरू कर चुके हैं। लेकिन अभी भी उन्हें कुछ समस्या है जिसके कारण वह सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

सुदर्शन ने 75 मिनट तक नेट्स पर अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने 24 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से रनिंग भी की, लेकिन फिर भी एक चिंता की बात सामने आई है। उनको जिस पैर में चोट है उसके अंगठे में अब भी दर्द महसूस हो रहा है। कौशल अभ्यास या दौड़ के बाद दर्द कितने समय तक रहता है, इसमें भी अंतर देखा गया है। 

बुमराह पहले ही हो चुके हैं बाहर

सुदर्शन से पहले जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सीरीज के लिए जब टीम का एलान किया गया था तब दोनों का नाम टीम में था, लेकिन शर्त पूरी तरह से फिट होने की थी। दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए। बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में चुना गया है। वहीं, सुदर्शन की जगह कौन लेगा ये देखना होगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.