एक हार्दिक, 5 दावेदार! ट्रेड के लिए मुंबई इंडियंस पर ऑफर्स की बारिश, एक डील तो फ्रेंचाइजी को कर देगी मजबूर!

Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अभी ट्रेड लिस्ट जारी भी नहीं हुआ है कि पहले ही ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस को ऑफर्स की भरमार लग गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक के लिए मुंबई के साथ ट्रेड पर पांच-पांच टीमों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अभी हार्दिक को ट्रेड करने का मन नहीं बनाया है.

धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान के लिए आईपीएल 2024 के बाद से इस फ्रेंचाइजी में वापसी कुछ खास नहीं रही है. पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंच पाई है. पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. यही कारण है कि उनके ट्रेड होने की चर्चा जोर पकड़ रखी है.

रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच टीमें हार्दिक के लिए ट्रेड में जा सकते हैं. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रेड की बातचीत में अब तक ज्यादा प्रगति नहीं हुई है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ने पर सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि मुंबई ने अपने कप्तान के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की मांग की थी, लेकिन सीएसके आयुष की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को देने के लिए तैयार हुआ है, जिससे बात नहीं बन पाई.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी हार्दिक के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा रही है. दिल्ली की टीम को लेकर कहा जा रहा है कि वह हार्दिक के लिए अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ का ट्रेड करने के लिए इच्छुक है, लेकिन मुंबई ने अभी इस ट्रेड पर कोई बात आगे नहीं बढ़ाई है.

एक अफवाह ये भी है कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम भी हार्दिक के ट्रेड में शामिल है. लखनऊ की टीम निकोलस पूरन से हार्दिक पंड्या की अदला-बदली करना चाह रही है, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा ये देखना काफी रोचक है.

इसके अलावा हार्दिक के ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स का भी नाम सामने आ रहा है. इस ट्रेड में राजस्थान हार्दिक के लिए अपनी टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सौंपने पर विचार सकती है, लेकिन मुंबई के पास पहले से ही कई अच्छे ओपनर हैं तो फिर कम संभावना है कि वह राजस्थान के साथ डील करें.

इस अफवाह ट्रेड लिस्ट में कोलकाता नाइटराइडर्स का भी सामने आ रहा है. केकेआर की टीम ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ हार्दिक के ट्रेड पर विचार कर रही है. हालांकि, ग्रीन आगामी एशेज सीरीज के कारण शायद ही पूरे सीजन में खेल पाए, जिसे ध्यान में रखते हुए मुंबई की टीम इस ट्रेड बचना ही चाहेगी.

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.