रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग की ओर से 12 जुलाई को राजधानी रायपुर में एक भव्य भक्तिमय भजन जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सिंधी समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में तंबोला गेम का भी आयोजन किया गया है।
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी और सह-प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत होगा। उन्होंने कहा कि भजन जैमिंग के माध्यम से समाज की महिलाएं और बच्चे एक साथ भक्ति संगीत का आनंद लेंगे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, भजन प्रस्तुति के लिए “सतवा (The Divine Connect)” की विशेष टीम शामिल होगी। वहीं, तंबोला गेम का संचालन ऐश्वर्या जी करेंगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन सिंधी पंचायत कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर बाबा मुरलीधर उदासी, महिला विंग अध्यक्ष दीक्षा रामानी, कार्यक्रम संरक्षक जया नेभानी, जूही दरयानी, सीमा नचरानी, चंचल बजाज, कनक खेमानी, तनीषा नांज्यानी, हेमा अमेसर सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सिंधी समाज की सभी महिलाओं, बच्चों और परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति, संगीत और सामाजिक सहभागिता से भरपूर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।