मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किशान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर डेरा जमाए हुए हैं। वहीं, आंदोलन के चलते स्कूलों पर असर पड़ा है। रोड ब्लॉक वाले इलाकों में आज छुट्टी कर दी गई है।

किसानों की ये हैं पांच मांग
1. मूंग की 100% खरीदी हो
2. MSP की कानूनी गारंटी दें
3. खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो
4. अमेरिका से ट्रेड डील रद्द की जाए
5. किसानों को दी मोदी-गारंटी पूरी करें
सीएम हाउस तक पहुंचने के लिए किसान लगातार रणनीति बना रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की घेराबंदी के बीच किसान अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना तैयार कर रहे हैं। किसान नेता गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि अगर सरकार हमें इस तरह रोकेगी, तो किसान भी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के नए तरीके तलाशेंगे। हम आज हर हाल में सीएम हाउस पहुंचेंगे। हमारी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
आज इन-इन जिलों से किसान आएंगे भोपाल
नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर से बड़ी संख्या में किसान आज भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे। किसानों ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का एलान किया है।

आसपास की कई किसान देर रात अपने घर चले गए थे। दूरदराज क्षेत्र से आए किसान ही वहां पर मौजूद हैं। अभी संख्या काफी कम है, लेकिन दोपहर तक कल से भी ज्यादा संख्या पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने समेत आठ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को मंगलवार को होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर रोक लिया गया था। इसके बाद किसानों ने यहीं डेरा जमा लिया है। कल रात एक तरफ की रोड पर दाल बाटी बनाना शुरू कर दिए थे तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे।
वहीं,बुधवार को किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी दिखा। नर्मदापुरम रोड समेत प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों ने बुधवार को बंद रखे परिसर, बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को देखते हुए लिया फैसला