Parliament: भाजपा सांसदों का विपक्ष पर तंज, बोले- नियमों और संसदीय मर्यादा के खिलाफ काम कर रहा विपक्ष

Spread the love

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर चढ़ावा और संतों से जुड़े कथित नाटक को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने इसे सनातन परंपरा, संत समाज और भगवान रामलला का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसे अनावश्यक करार दिया है।

संसद परिसर में पप्पू यादव के कथित प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने इसे सनातन धर्म और संसदीय मर्यादा का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा सांसदों ने विशेषाधिकार समिति में मामला भेजने की मांग की, जबकि इस विवाद के बीच अन्य राजनीतिक आरोप प्रत्यारोपी भी तेज हो गए।

संसदीय नियमों के उल्लंघन पर बोले संजय जायसवाल

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि संसद परिसर के भीतर जो कुछ हुआ, वह नियमों और संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नियम 222, 223 और 227 के तहत नोटिस दिया है। उनके अनुसार संसद परिसर के एकमात्र संरक्षक स्पीकर हैं और किसी को भी वहां संसदीय नियमों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पप्पू यादव का प्रदर्शन, सनातन का अपमान

संजय जायसवाल ने यह भी कहा कि उनके अनुसार इस घटना से संविधान के अनुच्छेद 25 की भावना का भी उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 जुलाई को संसद परिसर में मकर द्वार के सामने पप्पू यादव द्वारा किया गया प्रदर्शन सनातन धर्म का अपमान था और इसके लिए वह पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने इसे सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग दोहराई।

साक्षी महाराज का पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संतों-साधुओं, भगवान रामलला और पवित्र भगवा परंपरा का अपमान कर उन्होंने गंभीर अपराध किया है। उनके अनुसार धार्मिक आस्था और संत समाज का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

अन्य धार्मिक वेशभूषा में ऐसा करने का साहस दिखाएं पप्पू यादव

वहीं भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि पप्पू यादव ने संत का अभिनय कर हिंदू संतों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वह अभिनय करना चाहते हैं तो अन्य धार्मिक वेशभूषा में भी ऐसा करने का साहस दिखाएं।

राहुल सिन्हा ने लगाया आरोप

राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह हिंदू समाज की सहिष्णुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश है और इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में धर्म के आधार पर अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए।

पेपर लीक आंदोलन पर बोले निशिकांत

उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर लगातार आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। दूबे ने आरोप लगाया कि आयोग के सदस्य कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.