CG Budget Session 2026 23 फरवरी से, नए भवन में पेश होगा पहला बजट, धर्मांतरण विरोधी विधेयक भी आएगा

Spread the love

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। यह सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि नए विधानसभा भवन में पेश होने वाला यह पहला बजट होगा।

विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने मीडिया से चर्चा करते हुए सत्र की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सत्र के पहले दिन सुबह 11:05 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री OP Choudhary वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

धर्मांतरण के खिलाफ सख्त विधेयक

सरकार इस सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश करेगी। प्रस्तावित कानून के जरिए अवैध धर्मांतरण पर कड़े प्रावधान लागू करने की तैयारी है।

इसके अलावा लोक सुरक्षा उपाय प्रवर्तन विधेयक 2026 भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

2813 प्रश्न और विशेष प्रस्ताव

सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। अब तक 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 61 ध्यानाकर्षण, 1 काम रोको प्रस्ताव और 9 शून्यकाल सूचनाएं भी दी गई हैं।

बजट सत्र में शामिल होंगे Kawasi Lakhma, विधानसभा अध्यक्ष ने दी सशर्त अनुमति

कवासी लखमा को सशर्त अनुमति

पूर्व आबकारी मंत्री Kawasi Lakhma, जो फिलहाल जमानत पर हैं, को भी सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने निर्णय का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा था। महाधिवक्ता की राय के बाद उन्हें शर्तों के साथ अनुमति दी गई।

उन्हें मीडिया से बयान देने की अनुमति नहीं होगी और अपने आवागमन की पूर्व सूचना सचिवालय को देनी होगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.