CG Korba News: नीचे लगा था जगन्नाथ रथ यात्रा का मेला, ऊपर बिजली के तार पर बैठा था 8 फीट का विशाल अजगर!

Spread the love

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक विशालकाय अजगर सांप मिला है। जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मेले के समीप बिजली के तार पर एक विशाल अजगर बैठा दिखाई दिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन मौजूद थे। विशालकाय सांप को देखते ही लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जमा हो गई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली के तार में एक 8 फीट लंबा अजगर बैठा था। कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया गया।

मेले में मौजूद भी भीड़

मेले में मौजूद कुछ लोगों ने विशालकाय अजगर होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कोरबा वन मंडल की एक टीम रेस्क्यू करने पहुंची। मौके पर पहुंची भीड़ ने पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और पूरी सावधानी, धैर्य के साथ सांप का रेस्क्यू किया। विशालयकाय अजगर बिजली के तार में आराम से बैठा था।

हालांकि कड़ी मशक्क्त के बाद वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने वाली टीम ने बताया कि अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

वन विभाग ने किया हेल्थ परीक्षण

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर बिजली के तार में बैठा था। रेस्क्यू करने के बाद टीम ने अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से कोरबा के निकटवर्ती प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

  • अगजर को देखकर लोगों में मचा हड़कंप
  • मेले में मौजूद थे बड़ी संख्या में लोग
  • रेस्क्यू करने के लिए पहुंची थी वन विभाग की टीम
  • वन विभाग की टीम ने की लोगों से अपील

वन विभाग की टीम ने की अपील

वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में सांप एवं अन्य वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवासों में पानी भरने के कारण बाहर निकलते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, न ही वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन्यजीव हमारे पर्यावरण और जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.