छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुशासनहीनता पर सूरजपुर के दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस के बाद पार्टी से निष्कासित किया।

Spread the love

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रवैया अपनाते हुए सूरजपुर के दो नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। (Chhattisgarh BJP Leaders Expelled Latest Order) दोनों को ही पूर्व में पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, हालाँकि उनकी तरफ से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका।

जिन नेताओं पर यह कार्रवाई हुई है उनमें शिवनंदपुर नगर पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल का नाम शामिल है। अशोक अग्रवाल आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं।

सूरजपुर जिले की शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के पहले ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस के संजय सोनी को 362 मतों के अंतर से पराजित किया था। हालाँकि पार्षद चुनावों में भी दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

चुनाव परिणाम के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल विजयी रहे थे। वहीं, 15 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर और भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.