Chhattisgarh Weather News: अगले चार दिन रहेगा खतरा, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Spread the love

रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert: देश में इन दिनों मानसून का तांडव जारी है। कई राज्यों में आए बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी नाले उफान पर है। राजिम में लगातार बारिश के कारण सरगी नाला उफान पर है और सड़कों पर जलभराव से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां बारिश होगी (chhattisgarh mein aaj kaha kaha baarish hogi)

Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today) कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए यानि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, आज 30 जुलाई को मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, कांकेरकबीरधाम,  राजनांदगांवखैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों के लिए IMD की अपील (chhattisgarh mein agle 10 dinon ka mausam)

Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

राजिम में सरगी नाला उफान पर

राजिम में लगातार बारिश के कारण फिंगेश्वर स्थित सरगी नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग पर बहने लगा, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई।

कांकेर में आवागमन बंद

कांकेर जिले में लगातार बारिश से पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पुलों को पार नहीं करने तथा जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.