Chhattisgarh Today: आज छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आफत की बारिश, रायपुर समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट

Spread the love

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today: देश में इन दिनों मानसून का तांडव जारी है। कई राज्यों में आए बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी नाले उफान पर है। कई जगह हालात ऐसे हो गए है कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों को छोड़ना तक पड़ा है। अगर बात की जाए असम की तो यहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 29, 30 जुलाई के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां बारिश होगी (chhattisgarh mein aaj kaha kaha baarish hogi)

मौसम विभाग ने रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today) के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए रेड अलर्ट जबकि बिलासपुर, रायपुर और जांजगीर-चाम्पा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

बिजली गिरने की भी आशंका

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today मौसम विभाग के विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। (chhattisgarh mein barish kab hogi) बात अगर अगले दो दिन की करें तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

लोगों के लिए IMD की अपील (chhattisgarh mein agle 10 dinon ka mausam)

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.