नई दिल्ली: Delhi Metro Station Closed सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। यह कदम जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है।

Delhi Metro Station Closed डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन को अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है।’’
डीएमआरसी ने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर ‘इंटरचेंज’ (दूसरी लाइन की मेट्रो बदलने) की सुविधा उपलब्ध है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण सोमवार को भी कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।