CG: CM साय और मंत्रियों तक… 15 अगस्त पर किसे कहां मिली ध्वजारोहण की जिम्मेदारी?

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त को रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को विशेष व सम्मानपूर्वक रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी होने वाले सरकारी विज्ञापन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और छत्तीसगढ़ के शहीदों को समर्पित होंगे। इन विज्ञापनों का प्रकाशन 15 अगस्त के दिन समाचार पत्रों में सुनिश्चित किया जाएगा।
रात्रि में शासकीय भवनों पर होगी विशेष रोशनी

रायपुर में CM विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश देंगे।

वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

Chhattisgarh में किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर अलग-अलग जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

जिलाध्वजारोहण करने वाले अतिथि
राजनांदगांवविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सरगुजामंत्री रामविचार नेताम
महासमुंदखाद्य मंत्री दयालदास बघेल
दंतेवाड़ावन मंत्री केदार कश्यप
कबीरधामउद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायगढ़वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
कांकेरराजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
सूरजपुरमहिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपामंत्री गुरु खुशवंत साहेब
जशपुरपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
बालोदस्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
बलौदाबाजारसांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरासांसद विजय बघेल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईसांसद संतोष पांडेय

इन जिलों में सांसद करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद ध्वजारोहण करेंगे।

कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया और गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी ध्वजारोहण करेंगी।

इसी तरह सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगी।

इन जिलों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह और मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश भी पढ़ेंगे।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थलों पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राजधानी रायपुर में होने वाला राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश के मुख्य आकर्षणों में शामिल रहेगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.