Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting: कांग्रेस ने कहा, ‘विश्व में बढ़ रहा है पाकिस्तान का प्रभाव’.. मोदी सरकार को दिखाया आईना, बताया देश की विदेश नीति के लिए झटका

Spread the love

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एफबीआई निदेशक काश पटेल और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की हालिया मुलाकात को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। (Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting) पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान का बढ़ता प्रभाव भारत की विदेश नीति के लिए झटका है और इससे खुद को “विश्वगुरु” बताने वाली सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।

‘बढ़ रही अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां’ : कांग्रेस

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच हुआ इस्लामाबाद समझौता अब लगभग निष्प्रभावी हो गया है, लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री और सेंट्रल कमांड प्रमुख के बाद अब एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान काश पटेल ने पाकिस्तान की खुलकर प्रशंसा की, जो केवल औपचारिक कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं बल्कि उससे आगे की बात लगती है। (Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting) उनके मुताबिक, पश्चिम एशिया और वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की बढ़ती सक्रियता भारत के लिए चिंता का विषय है।

काश पटेल ने की पाकिस्तान की सराहना

दरअसल, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को एफबीआई निदेशक काश पटेल से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक, साइबर जांच और सुरक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान एफबीआई निदेशक ने क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा में सहयोग के लिए पाकिस्तान की सराहना भी की।

  • काश पटेल की पाक गृह मंत्री से मुलाकात।
  • कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाए।
  • पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों पर कांग्रेस का निशाना।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.