CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक! बढ़ेगी गर्मी, बढ़ेगा तापमान…

Spread the love

CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।अधिकांश स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसा है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत दी है। पूरे प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधि पर ब्रेक लगने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में दो दिनों के बाद सुबह सूरज नजर आया है। यहां भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

आज से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से कुछ मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है। यह आगे बढ़ते हुए कमजोर होने की भी संभावना है। सीजनल द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

CG Weather Today : दुर्ग में पारा 30.4 डिग्री

प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि राजधानी में शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी ही हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव के साथ पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से गरज चमक के साथ वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। अधिकम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.