Murshidabad Iqbal: तालाब में रहने को मजबूर इकबाल मुंबई एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने इलाज की जिम्मेदारी उठाई

Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा निवासी किशोर इकबाल की मुश्किलें अब कम होने की उम्मीद जगी है। एक दुर्लभ चिकित्सकीय समस्या के कारण लंबे समय तक पानी में रहने को मजबूर इकबाल को बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी स्थिति की विस्तृत जांच करेंगे और आवश्यक उपचार शुरू करेंगे।

आर्थिक परेशानी के कारण इलाज में आ रही थी दिक्कत

इकबाल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। परिवार लंबे समय से उसके इलाज को लेकर परेशान था और मदद की अपील कर रहा था। इसी बीच इकबाल की स्थिति से जुड़ा मामला सामने आने के बाद उसके इलाज की व्यवस्था मुंबई में की गई।

विशेषज्ञों ने लंबे समय तक पानी में रहने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित जोखिमों को लेकर भी चिंता जताई है।

तालाब में खाना खाते हुए वीडियो हुआ था वायरल

इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह तालाब के पानी में बैठकर खाना खाता नजर आया था। वीडियो सामने आने के बाद उसके मामले ने लोगों का ध्यान खींचा और चिकित्सकीय जांच की जरूरत महसूस की गई।

इकबाल के अनुसार, जब वह पानी से बाहर आता था तो उसके शरीर में तेज जलन महसूस होती थी। इसी परेशानी के कारण वह लंबे समय तक तालाब में रहने लगा था।

मुंबई में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

अब इकबाल को मुंबई लाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में उसकी समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जाएगी और उसके बाद उपचार की दिशा तय की जाएगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.