Raipur में गाड़ी की नंबर प्लेट पर लिखा था ‘श्याम’, नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है, जिसने परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कल शाम लगभग 4:14 बजे फुंडहर चौक के पास एक्सप्रेस हाईवे रोड पर एक वाहन देखा गया, जिसकी नंबर प्लेट न तो मानक HSRP (High Security Registration Plate) के अनुरूप थी और न ही उसमें उचित नंबर दर्ज था।

नंबर प्लेट पर लिखा था ‘श्याम’

वीडियो में साफ देखा जा सकता है की वाहन की नंबर प्लेट पर सामान्य रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय ‘श्याम’ लिखा हुआ दिखाई दिया। यह स्थिति सड़क सुरक्षा और वाहन पंजीकरण नियमों के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करती है।

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

शहर में ऐसे कई वाहन होने की आशंका जताई जा रही है जो परिवहन विभाग के नियमों को चुनौती देते हुए बिना मानक नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.