Raipur IPL 2026 Ticket Price: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तहत रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर टिकट कीमतों की शुरुआती जानकारी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार दो हाई-वोल्टेज मैच खेले जाएंगे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्रमुख आकर्षण रहेगी।
टिकट की संभावित कीमतें
सूत्रों के अनुसार, सामान्य सीटों की शुरुआती कीमत करीब 2000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा विभिन्न स्टैंड कैटेगरी के टिकट इस प्रकार हो सकते हैं:
जनरल स्टैंड: 2500 रुपये से 8000 रुपये तक
छात्र (स्टूडेंट) टिकट: 2000 रुपये
सिल्वर कैटेगरी: 20,000 रुपये
गोल्ड कैटेगरी: 30,000 रुपये
प्लेटिनम कैटेगरी: 40,000 रुपये
इसके साथ ही कॉर्पोरेट बॉक्स का अनुभव लेने के लिए लगभग 30,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, इन दरों पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है और आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर में कब होंगे मुकाबले?
IPL 2026 में रायपुर में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे:
10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स
दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।
Raipur IPL 2026 Ticket Price: क्रिकेट फैंस में उत्साह
RCB के दो बड़े मुकाबलों की घोषणा के बाद से ही रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह देखा जा रहा है। खासकर बड़े मैचों के टिकट और प्रीमियम पैकेज को लेकर पहले से ही चर्चा तेज हो गई है।
अंतिम टिकट दरों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो सकती है।