Raipur Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा सामूहिक बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने युवती को सुरक्षित घर पहुँचाने का झांसा देकर अपने ऑटो में बिठाया और फिर उसे किसी अनजान स्थान पर ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने कबीर नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस जब युवती की तलाश कर रही थी, तब अगले दिन वह पुलिस को मिली। पूछताछ के दौरान युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 23 अप्रैल की रात करीब 8-9 बजे कबीर नगर के यदुवंशी चौक के पास तालाब किनारे खड़ी थी। वहां उसने एक ऑटो रोका और चालक से उसे घर छोड़ने की विनती की।
सूने घर में ले जाकर की दरिंदगी
आरोपी चालक ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया, लेकिन वह उसे उसके घर ले जाने के बजाय एक दूसरे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां वह जबरदस्ती युवती को एक घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी ऑटो चालक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पंकज पांडे के रूप में की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।